
लिंड्से क्लब हीरापुर , धनबाद में अजीत राय स्मृति सम्मान समारोह के लिए आयोजन समिति की बैठक आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. डॉ. दीपक कुमार सेन के अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन विकास कुमार ठाकुर द्वारा किया गया ।
मंचासीन में आयोजन समिति के सचिव अनवर शमीम , संयुक्त सचिव चंदन सरकार , उपाध्यक्ष कल्याण कुमार घोषाल उपस्थित थे।
इस बैठक को लेकर अध्यक्षता कर रहें प्रो .डॉ. दीपक कुमार सेन द्वारा कहा गया कि अजीत राय स्मृति सम्मान समारोह के आयोजन समिति की आज दूसरी बैठक है। “अजीत राय सम्मान समारोह” का आयोजन आगामी 20 दिसंबर को इनके पुण्यतिथि पर किया जाएगा।
इसकी तैयारी को लेकर बैठक की गई। कोष संग्रह के लिए मददगार साथी, सोविनियर, विज्ञापन तथा स्मारिका के द्वारा किया जाएगा।
सम्मान समारोह में जीवित रचनाकार साहित्य, कवि लेखक को सम्मानित करने के लिए पहले वर्ष के पुरस्कार हेतु चयन समिति का गठन किया गया जिसमें प्रो. डॉ. दीपक कुमार सेन , डॉ. सिद्धार्थ बंदोपाध्याय , चंदन सरकार , अमलेंदु चक्रवर्ती , दीपांकर बराट का चयन किया गया । चयन समिति द्वारा चिन्हित साहित्यकार , लेखक व कवि को इनके सम्मान में 5 हजार नगद , मोमेंटो , प्रस्सति पत्र व अजीत राय की पुस्तक भेंट की जाएगी ।
उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने विचार रखें तथा उपरोक्त चर्चाओं का समर्थन अमलेंडु चक्रवर्ती , अशोक कुमार , रमेश चंद्र प्रसाद , परेश नाथ बनर्जी , भोला नाथ राम व जयदीप बनर्जी द्वारा किया गया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
