
*धनबाद :* लिंडसे क्लब धनबाद में कोयलांचल के साहित्यकार व लेखक अजीत राय की प्रथम पुण्यतिथि पर शिल्पे अनन्या पत्रिका व ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से 20 दिसंबर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा की गई. इस अवसर पर दिवंगत साहित्यकार की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया.
बारी बारी से लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये व उनकी जीवनी पर चर्चा की गई. सभा की अध्यक्षता लिंडसे क्लब के अध्यक्ष डॉ अमलेंदु सिंहा ने की. मंच संचालन हेमंत कुमार जायसवाल ने किया.
इस अवसर पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय महासचिव डॉ काशी नाथ चटर्जी, लिंडसे क्लब के सचिव सह ज्ञान व ज्ञान विज्ञान के उप समिति वैज्ञानिक चेतना के अध्यक्ष प्रो डॉ. दीपक कुमार सेन, स्व. अजीत राय के बड़े भाई माणिक राय, पुत्री स्नेहा कुमारी, दिल्ली के सुप्रसिद्ध लेखक राधेश्याम मंगोल पूरी, मृणाल राय, कवि कंकन गुप्ता रवि सिंह, संजीत कुमार भंडारी, विकास कुमार ठाकुर, गौतम प्रसाद, राजू बाउरी, सविता कुमारी, गणेश मंडल, मधेश्वर नाथ भगत, सरस्वती देवी, सुमिता गोराई, सोमा नियोगी, पूनम देवी आदि मौजूद थे.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
