• Thu. Mar 5th, 2026

लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर का पिछले सत्र में रहा शानदार प्रदर्शन, रांची में ग्रैंड अवॉर्ड सेरेमनी में लायंस क्लब को मिला कई अवार्ड*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 8, 2022

धनबाद । गोबिंदपुर लायंस क्लब के ग्रैंड अवॉर्ड सेरेमनी गीतांजलि बैंक्विट हॉल ,रांची में बहुत ही भव्य आयोजन में संपन्न हुआ
इस भव्य आयोजन में जिला पाल एमजेएफ लायन सिद्धार्थ मजूमदार 2021 – 2022 के द्वारा अवार्ड दिया गया जिसमें लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर को उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के लिए अवार्डौ कि झड़ी लगा दी।

यह अवार्ड 2021-22 के अध्यक्ष राजेश कुमार जायसवाल के समय किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए दिया गया राजेश कुमार जायसवाल ने बताया यह अवार्ड का सही हकदार हमारे क्लब के सभी सदस्य को जाता है जिन्होंने समाज के लिए दिल से हम लोगों के साथ जुड़े रहे ,विशेष रुप से पूर्व जिलापाल लायन आरपी सरिया अंकल के सहयोग और उनके मार्गदर्शन से संभव हो पाया है ।

आरपी सरिया जी ने कहा कि अब हमारा क्लब में लोग स्वेच्छा से जुड़ रहे हैं यह क्लब के लिए बहुत ही सुखद बात है रोशन कुमार अग्रवाल ,अध्यक्ष ने बताया जॉन चेयर पर्सन राजेश भैया हमारा क्लब को जिस ऊंचाई तक ले गए हैं आने वाले समय में हम लोगों के लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी ।

इस पर राजेश भैया ने कहा अब हम एक और एक दो नहीं ,बल्कि ग्यारह है अब हमारा क्लब 322 ए के 95 क्लब में आज हम टॉप फाइव पर हैं आने वाले समय में हम और भी ऊंचाई तक जाएंगे लायंस क्लब गोविंदपुर को जो उत्कृष्ट कार्यों के लिए अवार्ड दिया गया वह इस प्रकार है!

स्टार प्रेसिडेंट ऑफ अवार्ड

अध्यक्ष 2021- 22 लायन राजेश कुमार जायसवाल को दिया गया।

स्टार क्लब का अवार्ड

लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर को दिया गया दिया गया है।

ओवरऑल गाइडेंस एंड सपोर्ट अवार्ड

लायन पीडीजी आरपी सरिया जी को दिया गया।

यूनिक प्रोजेक्ट अवार्ड

लायन डॉक्टर यू एल विश्वकर्मा जी को प्रत्येक माह की 1 तारीख को शुगर जांच शिविर के लिए दिया गया।

100% रिटेंशन अवार्ड अवार्ड

सभी तरह के कार्य को बिल्कुल परफेक्ट करने के लिए दिया जाता है।

डीजी स्पेशल रिकॉग्निशन अवार्ड

लायन राजेश कुमार जायसवाल को दिया गया, अवार्ड काफी बड़ा अवार्ड होता है ,सभी प्रकार के कार्यों को सही तरीके से करने पर दिया जाता है ।

आउटस्टैंडिंग जोन चेयरपर्सन

अवार्ड अनुराग प्रदीप को दिया गया।

बेस्ट सेक्रेटरी अवार्ड

लायन रोशन कुमार अग्रवाल जी को दिया गया।

बेस्ट ट्रेजरर अवार्ड

लायन सतीश कुमार सरिया जी को दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *