• Sun. Feb 22nd, 2026

लहरनियाटांड गांव में आग ताप रही बुर्जुग महिला आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झूलसी।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 9, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

झाझा-प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लहरनियाटांड गांव में आग ताप रही एक बुर्जुग महिला आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झूलस गई, जिसे परिजनो की मदद से इलाज के लिये रेफरल अस्पताल लाया। जहां डाॅक्टर ने झूलसी बुर्जुग महिला का उपचार किया लेकिन स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बुर्जुग महिला की पहचान लहरनियाटांड गांव की रहने वाली सीता देवी के रूप में हुई है। बुर्जुग महिला के पोते प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि मेरी दादी स्नान करने के बाद आग ताप रही थी कि तभी उसके साड़ी में आग की लपेट लग गई। हो हल्ला होने पर ग्रामीण एकजुट होकर किसी तरह आग बुझाया और उसके बाद अस्पताल में फोन किया जिसके बाद एंबुलेंस के पहुॅचने के बाद इलाज के लिये अस्पताल लाया। वही महिला गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण स्थिति नाजुक बनी हुई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *