• Tue. Feb 17th, 2026

लड़के के द्वारा छेड़छाड़ कर बच्चियों संग किया मारपीट,इलाज के लिए पहुंचा अस्पताल।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 29, 2024

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

जमुई झाझा -: खेत पर पुआल उठाने गई तीन बच्चियों के साथ गांव के ही दो लड़कों के द्वारा लाठी से मारपीट किये जाने का मामला सामने आया। मामला थानाक्षेत्र के बैजला पंचायत का है। लाठी से मारपीट किये जाने से घायल हुये तीनों बच्चियों को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डाॅक्टर के द्वारा इलाज किया गया। बच्चियों के परिजनों ने बताया कि घर से दो किलोमीटर दूर खेत पर तीनों बच्चियां पुआल उठाने के लिये गई थी तभी दो लड़के ने उसके साथ छेड़छाड़ किया और जब तीनो बच्चियों ने उसका विरोध किया तो वे दोनो लड़कों ने बच्चियों के साथ लाठी से मारपीट करने लगा। बच्चियों के परिजनों ने बताया कि पूर्व में भी वे दोनो लड़कों के द्वारा मेरी बच्चियों के साथ छेड़छाड़ किया गया था जिसकी शिकायत उसके परिजनों से किया परंतु दोनो लड़के के परिजनों ने कुछ भी नही किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *