• Sun. Mar 8th, 2026

लगातार हो रहे भू धंसान से हावड़ा – नई दिल्ली मुख्य रेलवे मार्ग पर मंडरा रहे खतरे के बादल* ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 23, 2022

*लगातार हो रहे भू धंसान से हावड़ा – नई दिल्ली मुख्य रेलवे मार्ग पर मंडरा रहे खतरे के बादल* ।

*रिपोर्ट, नरेश बिश्वकरमा*

निरसा धनबाद :- निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत आसनसोल रेल मंडल के थापरनगर रेलवे स्टेशन से एमपीएल कोयला ढुलाई के लिए बनाई गई रेलवे लाइन के नीचे की जमीन मंगलवार की अहले सुबह तेज आवाज के साथ धंसी गई। धंसान क्षेत्र लगभग 20 फीट के दायरे में हुआ है।एमपीएल रेलवे ट्रैक के ठीक नीचे लगभग 10 से 15 फीट जमीन धंस गई है। साथ ही लगभग 50 मीटर के दायरे में जमीन में दरारें पड़ चुकी हैं। अगर धंसान का दायरा बढ़ता है तो निःसंदेह हावड़ा-नई दिल्‍ली लाइन भी खतरे में आ जाएगी। गया-हावड़ा ग्रैंड काॅर्ड लाइन की दूरी यहां से मात्र 38 मीटर है। इस रूट से होकर हर दिन दर्जनों गाडि़यां गुजरती हैं। इधर, जमीन धंसने के बाद श्यामपुर बस्ती के ग्रामीण में भी दहशत व्यापत हैं।
आपको बता दें कि बीते 16 अगस्त को श्यामपुर बस्ती से थापरनगर रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग में लगभग डेढ़ सौ फीट के दायरे में दरारें पड़ गई थीं। वहीं मुख्य मार्ग लगभग तीन फीट नीचे धंस गया था। इससे पहले 27 अगस्त 2021 को एमपीएल के रेलवे लाइन एवं आसपास के लगभग 100 फीट के दायरे में जमीन धंस गई थी। बराबर हो रही भूधसांन की घटना से आसपास के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।अगर समय रहते ही इसीएल प्रबंधन,रेलवे एवम प्रशासन इस पर ध्यान नही देती है और कोई ठोस कदम नही उठाती है तो भविष्य में निःसंकोच बड़ी दुर्घटना को दावत दी जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *