
*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

लखीसराय।सोनो थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव के रीना देवी ने एक लापता सात साल के बच्चे को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया।बच्चे के सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों में खुशी देखी गई।
रीना देवी बताती है बुधवार की शाम जब वह देवघर ट्रेन पकड़ने जा रहे थी,तभी लावारिश अवस्था में बच्चे को रोते हुए देखा। बच्चे से पूछताछ में वह अपना नाम दिलखुश कुमार पिता धनजय सिंह लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव अपना घर बताया। रीना देवी को देवघर जाना था। तभी वह उस बच्चे को अपनी मां मालती देवी को सुपुर्द कर देवघर चले गई। मालती देवी सोनो थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव की रहने वाली है। इस दौरान भरतपुर गांव के युवाओं के द्वारा बच्चे का फोटो और नाम सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बच्चे का फोटो नाम सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बच्चे के परिजनों को जानकारी मिल गई। वही उन्होंने बताया कि भरतपुर के ग्रामीणों ने फोन करके भी बड़हिया थाना में भी सूचना दी थी।बच्चे के परिजन गुरुवार की सुबह भरतपुर गांव पहुंचे।जहा मालती देवी ने बच्चे को सही सलामत परिवार के लोगों को लौटा दिया। इस दौरान परिवार के लोगों ने भरतपुर गांव के ग्रामीणों और मालती देवी को धन्यवाद भी दिया।बच्चे को लेने आए परिजन विकाश कुमार ने बताया की दिल खुश मंगलवार से लापता था। हमलोगो के द्वारा काफी खोजबीन भी किया गया। इस दौरान स्थानीय थाना बड़हिया में बच्चे की लपता होने को लिखित आवेदन भी दिया। विकास कुमार ने बताया कि बच्चा स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। बच्चे का फुआ का घर मनकट्टता है। वह ट्रेन पकड़कर मनकट्टता आना चाहता था। लेकिन वह ट्रेन में सो गया और झाझा के रास्ते सोनो भरतपुर पहुंच गया।इस दौरान बच्चे के दादा ठाकुर प्रताप सिंह, मौसा,मामा, फूफा भारतपुर पहुंचे थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
