
अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: लखीसराय जिले के बीरूपुर थाना क्षेत्र की पाली पंचायत के कमरपुर में प्रेमी ने गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़ा और फिर मारी गोली। वहीं यह बात सामने आई है कि प्रेमी ने सात हजार में कट्टा और कारतूस खरीदा फिर प्रेमिका की हत्या की प्लानिंग की। मंगलवार (20 फरवरी) को लड़की स्कूल जा रही थी। इसी बीच रास्ते में स्कूल से करीब एक से डेढ़ किलोमीटर दूर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को रोक लिया और घटना को अंजाम दिया। गोली लगने से लड़की घायल हो गई जिसे इलाज के लिए उसे अस्पताल भेजा गया। उधर गिरफ्तार हुए आशिक का कहना है कि उसके (प्रेमिका) बिना मेरा कुछ होना नहीं था 11वीं कक्षा में वह पढ़ती है। वही यूपी ले जाने के लिए प्रेमी दबाव बना रहा था। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बीरूपुर थाने की पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल लाया यहां से प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जख्मी छात्रा की पहचान कमरपुर निवासी मुकेश महतो की पुत्री नीलम कुमारी के रूप में हुई है। उसके प्रेमी की पहचान कमरपुर निवासी राम इकबाल महतो के पुत्र रहिश कुमार उर्फ बंगाली कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने कट्टा बरामद किया। बताया जाता है कि दोनों के बीच बीते करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़का उत्तर प्रदेश के किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था बीते दिन वह अपने गांव कमरपुर लौटा था। वह प्रेमिका को लेकर उत्तर प्रदेश जाने की तैयारी में था। साथ चलने के लिए प्रेमिका पर दबाव बना रहा था। इस पूरे मामले में लखीसराय पुलिस ने ट्विटर हैंडल से बयान जारी किया है कि मंगलवार की सुबह करीब 09:30 बजे बीरूपुर थाना अंतर्गत कमरपुर गांव में एक युवती के ऊपर फायरिंग कर घायल करने की घटना सामने आई है पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल भेजा,फायरिंग करने वाले युवक को एक कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया आगे की कार्रवाई की जा रही है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
