
अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: चांदवारी मैदान में आयोजित हो रहे जिला किक्रेट लीग मैच काफी रोचक रहा। जिला किक्रेट एसोसिएशन की ओर से रेलवे चांदवारी मैदान में जिला किक्रेट लीग मैच का तीसरा मैच शनिवार जिला के दो टीम नवज्योति और आकश 11 के बीच खेला गया।दोनो टीमो के बीच हुये टाॅस में नवज्योति ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 40 ओवर के मैच में 26 ओवर के प्रगति पर रहते अपना सारा विकेट गंवाते हुये मात्र 95 रन पर सिमट गई।जिसमें सचिन ने अपनी टीम के लिये 21 रन का सर्वाधिक योगदान दिया।वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी आकाश 11 टीम 9 विकेट रहते आसान लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता हासिल करते हुये मैच जीतने में कामयाब रहा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
