• Sun. Mar 8th, 2026

रेलवे में नन सेफ्टी कैटेगरी के 50% पोस्ट सरेंडर करने के विरोध में रेल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 27, 2022

*रेलवे में नन सेफ्टी कैटेगरी के 50% पोस्ट सरेंडर करने के विरोध में रेल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन*

*धनबाद :* रेलवे में नान सेफ्टी कैटेगरी के 50% पोस्ट सरेंडर होने वाले हैं। रेलवे बोर्ड ने इसे लेकर पहले ही पत्र जारी कर दिया है। सभी जोनल रेलवे को नान सेफ्टी कैटेगरी वाले पदों को सरेंडर करने संबंधी आदेश जारी हो चुके हैं। इसके विरोध में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन से जुड़े ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के कर्मचारी धनबाद में प्रदर्शन कर रहे हैं।

बड़ी संख्या में कर्मचारी धनबाद स्टेशन पहुंचे हैं जहां रेल मंत्रालय के निर्णय के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। रेल यूनियन नेताओं का कहना है कि रेलवे बोर्ड के इस फरमान से वर्तमान में काम करने वाले रेल कर्मचारियों की पदोन्नति बुरी तरह प्रभावित हो जाएगी।

साथ ही साथ देश में बेरोजगारी की समस्या बढ़ेगी। यूनियन के मीडिया प्रभारी एन के खवास ने बताया कि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने कर्मचारियों के 50% पोस्ट सरेंडर किए जाने के मामले में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र भी दिया है।

फेडरेशन के निर्देश पर ही कर्मचारी यूनियन सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन कर रही है। आंदोलन के माध्यम से रेल मंत्रालय से कर्मचारियों के पोस्ट का सरेंडर करने संबंधी आदेश वापस लिए जाने की मांग की जा रही है। धरना प्रदर्शन में पीके साहू, एके दा,सी राम, पिंटू नंदन, आरएन विश्वकर्मा, सोमेन दत्ता, विश्वजीत मुखर्जी, संदीप खामारू, रीतलाल गोप समेत बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी शामिल हुए हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *