
अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: आगामी 1-4 मार्च तक रेलवे काॅलौनी स्थित रेलवे इंडियन इंस्टीच्यूट में होने वाले भव्य 51 कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा। जिसको लेकर तैयारी जोर शोर से गायत्री परिवार के सदस्यों के द्वारा की जा रही है। चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ को लेकर सोमवार को आयोजन समिति के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश,उपाध्यक्ष रामलखन,बमशंकर बरनवाल,सचिव बृजमोहन प्रसाद,ललन उर्फ लाली,नरेंद्र कुमार वर्मा, अभाविप एसएफडी दक्षिण बिहार प्रदेश सह संयोजक सूरज बरनवाल,विजयकांत वैरागी,सुधीर प्रसाद ने होने वाले महायज्ञ स्थल पर बैठक करते हुये चल रही तैयारी का जायजा लिया। अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश ने बताया कि जब मनुष्य गायत्री मंत्र का जप करते थे और यज्ञ का यज्ञीय जीवन जीते थे तब पूरे भारतवर्ष मंे स्वर्ग जैसा वातावरण था। मनुष्य सदबुद्धि,सत्कर्म और सद्व्यवहार जैसे देवी गुणों से ओत प्रोत था। यह कार्यक्रम पूरे भारतवासी को समर्पित है,राष्ट्र जागरण के लिये,राष्ट्र में एकता के लिये,राष्ट्र को जगाने के लिये यह भव्य महायज्ञ किया जा रहा है जो अबतक का जिला में सबसे बड़ा महायज्ञ होगा। यज्ञ के पहले दिन यानि 1 मार्च को आठ बजे प्रातः कलश शोभायात्रा,कार्यकर्ता गोष्ठी,संध्या बेला में संगीतमय प्रवचन, 2 मार्च को देवपूजन,गायत्री महायज्ञ,संगीतमय प्रवचन, 3 मार्च को गायत्री महायज्ञ,विभिन्न संस्कार,कार्यकर्ता गोष्ठी और अंतिम दिन महायज्ञ का समापन होगा। इस दौरान गायत्री परंपराओं से गायत्री परिवार के सदस्यों का विवाह भी होगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
