• Tue. Mar 10th, 2026

रेन्बो स्कूल में धूमधाम से मनाया गया चाचा नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस पर बच्चों ने की खूब मस्ती

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 14, 2022

 

संवाददाता : बरही

बरही प्रखंड अंतर्गत शिवपुर गडलाही में सचलित रेन्बो स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चाचा नेहरू को याद किया गया। बच्चों ने लाल नेहरू के चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सिकन्दर प्रसाद कुशवाहा ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं केक काटकर किया। इस दौरान नृत्य प्रतियोगिता भी कराई गई। निदेशक सिकन्दर प्रसाद कुशवाहा कहा कि नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। भारतीय राजनीति में केंद्रीय व्यक्तित्व थे। कहा कि जवाहर लाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री थे। वह बच्चों से बेहद प्यार करते थे, इसलिए उनके जन्मदिन को हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने बच्चों को चाचा नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय के बच्चो ने नृत्य, गान, भाषण का भरपूर आनंद उठाया एवं खूब मस्ती किया। कार्यक्रम में शामिल होने वालो बच्चों में निशी कुमारी, सिंधु कुमारी, मधु कुमारी, सोनम कुमारी, एंजल कुशवाहा, सुधीर कुमार, धीरज कुमार, सुनील कुमार, मनीष कुमार आदि है। मौके पर शिक्षको में पंचम पांडेय, गौरी शंकर, प्रवीण कुमार, राजेश यादव, संकेश कुमार, नरेश कुमार, रंजीत कुमार, उषा कुमारी, रिंकी कुमारी, पूजा दुबे, सुधा कुमारी, स्वेता कुमारी, सरिता कुमारी, प्रीति कुमारी, रिफ्फत प्रवीण, खुशबू कुमारी, रौशनी कुमारी आदि उपस्थित रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *