• Wed. Feb 18th, 2026

रेन्बो स्कूल बरही में श्रद्धाभाव एवं धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा विद्यार्थियों ने पूजा कर मां सरस्वती से सुबुद्धि और समृद्धि की कामना की

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 14, 2024

 

संवाददाता : बरही

बरही प्रखंड अंतर्गत शिवपुर गडलाही में संचालित रेन्बो स्कूल बरही में बसंत पंचमी पर विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सिकन्दर प्रसाद कुशवाहा एवं उनकी धर्मपत्नी पुस्पलता कुमारी सहित शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने माता सरस्वती की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान से किया। विद्यालय में चहुुंओर मंत्रोच्चारण के बीच मां सरस्वती पूजा हुई। विद्यार्थियों ने पूजा कर मां सरस्वती से सुबुद्धि और समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान छात्रों में खासा उमंग और उत्साह दिखा। पूजा के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर प्राचार्य पंचम पांडेय, शिक्षकों में गौरी शंकर, प्रवीण कुमार, उषा कुमारी, सुधा कुमारी, कुमारी स्वेता, प्रीति कुमारी, रिंकी कुमारी, खुशबू कुमारी, अंशु कुमारी, पंकज कुमार, खुशी कुमारी, शिवानी कुमारी आदि उपस्थित रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *