• Tue. Mar 10th, 2026

रील मेकिंग प्रतियोगिता मे दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले पियूष को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 19, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: यूं तो हर कोई किसी बात पर रील बनाकर खुद को फेमस करना चाहता है पर पढ़ाई के साथ साथ पर्यावरण पर रील बना खुद को प्रशस्त्रि पत्र से सम्मानित करवाना गर्व की बात होती है और इसे झाझा के होनहार युवक पीयूष केसरी ने कर दिखाया। पटना में आयोजित हुये बिहार टूरिज्म द्वारा आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता मे दूसरा स्थान प्राप्त कर झाझा सहित पूरे जिला का नाम रौशन इन्होंने किया। एक तरफ लोग सोशल मीडिया पर तरह तरह के रील बनाते थे वही शिव बाजार के रहने वाले स्नातक छात्र पियूष ने पर्यावरण एवं अन्य समाज से जुड़े चीजो पर विडियो बनाकर शेयर किया करता था।बीते वर्ष सितंबर 2023 बिहार टूरिज्म द्वारा आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गय था जिसमें क्रिएटर द्वारा बिहार से संबंधित वीडियो मंगाये गये थे और सारे विडियो में से निर्णायक मंडली ने कुल दस लोगों को चयनित किया जिसमें पियूष को दूसरा स्थान मिला। जिसे गुरूवार को पटना में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा प्रशस्त्रि पत्र के साथ दस हजार रूपये की राशि दी गई।बताते चले कि शिव बाजार के रहने वाले रामचंद्र केशरी और पिंकी देवी के पुत्र पूरे जिला के आसपास बेहतरीन दृश्य को आकर्षित तरीके से लोगो तक विडियो बनाकर पहुॅचाते है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *