
हजारीबाग- शहीद पुत्र राहुल गांधी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हिंदुस्तान के लोगों के दिलो को जोड़ने का काम कर रहे हैं क्योंकि आज हिंदुस्तानी आवाम किसान मजदूर गरीब बेबस है देश के जीडीपी घटते जा रहा है। वही हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी साहब अनेकों सरकारी उपक्रमों को निजीकरण करते हुए देश को बेच कर कारपोरेट व्यापारियों को धनाढ्य बना रहे हैं मोदी साहब ने देश के ऊपर अग्निवीर नोटबंदी जीएसटी इको सेंसेटिव जोन निजीकरण कृषि बिल जैसे अनेकों जन विरोधी विल देश को थोप चुके हैं बचा खुचा थोपने के लिए तैयार है जिससे देश के किसान नौजवान बेरोजगार मध्यम व्यापारी नौकरी पेसे वाले लोग सर्वहारा हो रहे है यह बातें हजारीबाग विधानसभा के भारत जोड़ो यात्रा प्रभारी सह पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ आरसी मेहता ने भारत जोड़ो यात्रा के दरमियान पेलावल मे कहा। डॉ मेहता ने कहा की माननीय प्रधानमंत्री आज तक राहुल गांधी को अपशब्दों का सौगात देते रहे हैं जिसका जवाब शाहिद पुत्र राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के द्वारा दे रहे हैं भारत के सबसे लंबी जन चेतना यात्रा करके पूरे विश्व के समक्ष बता दिया कि मैं मात्र पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का टुवर पुत्र ही नहीं संपूर्ण देश का पुत्र है वेवाकी से अन्याय के खिलाफ करने का जज्बा रखते हैं पूर्व में मनमोहन सरकार के समय भी अनेकों बार मनमोहन सरकार का खिलाफ कर चुके हैं।
भारत जोड़ो यात्रा में हजारीबाग के कांग्रेश जिला अध्यक्ष समेत सभी मोर्चा के पदाधिकारी हजारों की संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने पेलावल से लेकर हिरना मोड़ तक भारत जोड़ो जन चेतना यात्रा में सम्मिलित हुए।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
