• Thu. Mar 5th, 2026

राहुल गांधी के द्वारा की जा रही भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम राष्ट्र के हित में : कांग्रेस

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 23, 2022

 

कटकम सांडी : कटकम सांडी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत ढौटवा से कोनहर, मनार, शाहपुर तक 10 किलोमीटर की यात्रा शाहपुर चौक पर आम सभा मे तब्दील हो गई । वहां केन्द्र सरकार के विरोध में नारे लगाए गए ।

सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम पिछले सात सितम्बर से भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का कन्या कुमारी से जारी है जो बारह राज्यों एवं दो केन्द्रशासित प्रदेशों से 3,570 कीमी दूरी तय कर जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी । उसी तर्ज पर हमें भी जिला के सभी प्रखंड, पंचायत से बुथ स्तर पर भारत जोड़ो कार्यक्रम जारी रखना है । इस अवसर पर हजारीबाग विधान सभा के प्रभारी डाॅ. आर सी प्रसाद मेहता ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल के द्वारा चलाए जा रहे भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम राष्ट्र के हित में है । एक ओर देश में मोदी की सरकार नफरत की राजनीत कर देश को तोड़ना चाह रही है तो दुसरी ओर राहुल गांधी नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का नारा देकर भारत को जोड़ना चाहते हैं ।
भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में कटकम सांडी के प्रखंड प्रभारी विरेन्द्र कुमार सिंह उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, सरयू यादव, साजिद अली खान, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, शारदा रंजन दुबे, सुनिल कुमार ओझा, बाबर अंसारी, रंजीत यादव, जावेद इकबाल, शिव नंदन साहू, राम अनुज सिंह, विनय कुमार सिंह, असगर अली, बब्लू सिंह, खुर्शीद आलम, सरयु रविदास, महादेव गोप, नरसिंह यादव, रियाज अंसारी, मनोहर शर्मा, रिंकू खान, इन्द्रेव यादव, पिन्टू खान, प्रेम चन्द्र प्रसाद, शफीक खान, राम अवतार प्रजापति, इस्माइल अंसारी, बुद्ध देव भूईया, अनीस अंसारी, राजेश महतो, फिरोज खान, अनिल यादव, दिनेश भुईया, मुद्रिका राणा, मो. अफसर, कुलदीप राम, सुखदेव भुईया, रोहित राम के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *