

अंतर्कथा प्रतिनिधि

पुटकी। राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पुटकी मोड़ पर रविवार को पूर्व प्रमुख सह कांग्रेसी नेता भानु प्रताप के नेतृत्व में गाजे-बाजे व छऊँ नृत्य के साथ सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सुबह करीब साढ़े 9 बजे से ही भारी संख्या में कांग्रेसी हाथों में झंडा बैनर लेकर नारेबाजी करते रहे। वहीं भीड़ को काबू करने में पुलिस को काफी मशकत करनी पड़ी।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष पप्पु पासवान , बिनय उपाध्याय ,गुड्डू खान, जितेश सिंह, बिजय पासवान,जितेंद्र शर्मा,गुड़िया देवी,निवारण महतो , रामबिलास राम,मनबोध सिंह ,क्यूम खान, शाहरुख खान,बिरेन गोप व अन्य थे।
दुसरी ओर राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का करकेंद मोड़ पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सुबह करीब साढ़े बजे से ही भारी संख्या में कांग्रेसी हाथों में झंडा बैनर लेकर नारेबाजी करते रहे। वहीं भीड़ को काबू करने में पुलिस को काफी मशकत करनी पड़ी।
मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव राज कुमार महतो, असलम मंसूरी,लक्ष्मण तिवारी सहित व अन्य थे ।
इधर राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पुटकी मस्जि़द के समीप कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग धनबाद प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज उर्फ टीपू के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
मौके पर सिकन्दर आजम ,राजु अंसारी व अन्य थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
