
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवम् भ्रष्टाचार निवारण (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश मीणा के द्वारा झारखण्ड प्रदेश मे श्री मनोज कुमार मंडल को प्रदेश अध्यक्ष में पदोनिति के साथ राष्ट्रीय कार्यालय के गाइडलाइन एवम् आदेश के अनुरूप प्रदेश कार्यालय के गठन के रूप में आज दिनांक 01/05/2024 को श्रमिक दिवस के अवसर चिरकुंडा में कार्यालय का उद्घाटन श्रीमती रेणु देवी फीता काटकर एवम् श्री राजेश गुप्ता नारियल के साथ विधिवत रूप से झारखण्ड प्रदेश के माननीय सदस्यों के बीच प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया, इस अवसर पर झारखण्ड प्रदेश के सभी सम्मानित पधाधिकारी उपस्थित रहें।2024 में संघठन के द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के सम्पादन किए जाने पर चिन्हित कार्यकर्ता को प्रदेश के पधाधिकारीयो के द्वारा शील्ड (सर्टिफिकेट),मोमेंटो एवम् फूल माला पहनाकर 65 सदस्यों को सम्मानित किया गया, सम्मानित समारोह का मंच संचालन रिंकु भात्याचार्या एवम् मंच संचालन अध्यक्ष श्री बिहारीलाल अग्रवाल के द्वारा प्रारंभ किया गया, बारी बारी से प्रदेश के पधाधिकारी के द्वारा मानवाधिकार से सम्बन्धित नियम, कार्य, दायित्व एवम् उनके शक्ति के विषय में जानकारी दी गईं, कार्यक्रम में श्री अमन सिंह जी को संघठन के संघरक्षक के रूप में घोषित किया गया एवम् श्री अमन जी को पुष्पगुच्छ ओर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में शामिल सभी सद्स्य को उनके पद ओर उनके दायित्व एवम् शक्ति के वारे में चर्चा कि गई, चर्चा ये भी कि गई राष्ट्रीय मानवाधिकार एवम् भ्रष्टाचार निवारण भारत के प्रदेश, ज़िला, नगर एवम् प्रखण्ड स्तर के सभी रिक्त पदो को योग्य अधिकारी एवम् पदाधिकारी को उनके योग्यता के अनुरुप दायित्व सौपने का कार्य इस वर्ष पुरा किया जाएगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
