

(अंतरकथा संवादाता; नरेश विश्वकर्मा)

निरसा प्रखंड अंतर्गत उदयपुर टोला के टोपाटार गांव में रविवार को राष्ट्रीय बाउरी संघर्ष मोर्चा सामाजिक संगठन की ओर से चुआड़ विद्रोह के प्रथम नेतृत्व करता शाहिद गोवर्धन दिगपती बाउरी का आदम मूर्ति का अनावरण रविवार को हुआ ।
मूर्ति आवरण में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय बाउरी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत बाउरी ने किया ।
कार्यक्रम में ग्रामीण बाउरी समाज के सैकड़ो अभिभावक सेवा माताएं बहने निरसा पहुंची।सभी ने जीटी रोड स्थित देबियाना मोड़ से जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए गाजे बजे के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे ।
वही सभा में संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष सहित समाज के वक्ताओं ने कहा कि समाज के पूर्वज राढ खंड , रार भाषा ,संस्कृत जल जंगल जमीन एवं शोषण शासन के विरुद्ध स्वतंत्रता का प्रथम लड़ाई करने वाले साल 1753 ई से 1816 ई तक सरदार गोवर्धन दिगपती बाउरी का मूर्ति अब प्रदेश में लगेगा यही हमारे इतिहास है कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिले रांची रामगढ़ बोकारो धनबाद जमशेदपुर जामताड़ा देवघर दुमका से समाजसेवी ने भाग लिया मौके पर नंदलाल बाउरी लेखक ,साहित्यिक शरद चंद्र बाउरी, शशि भूषण बाउरी,अमित बाउरी,वरुण बाउरी,दीपक कुमार बाउरी,कन्हाई बाउरी,रघुनंदन बाउरी,गणेश बाउरी रंजीत बाउरी,रामकृष्ण बाउरी, पिंटू बाउरी, सहित बाउरी समाज के सभी जिलों के लोगों का अहम योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
