
अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: राष्ट्रीय पर्व को लेकर छपे कार्ड में 75वां के जगह 74वां प्रकाशित कर करवाया गया वितरण का मामला प्रकाश में आया। जिसमे राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को लेकर नगर परिषद कार्यालय गणतंत्र दिवस से पूर्व आमंत्रण कार्ड को लेकर काफी सुर्खियो में आ चुका है। दरअसल नप कार्यालय की ओर से गणतंत्र दिवस को लेकर गणमान्य लोगो के बीच वितरण किये जा रहे आमंत्रण कार्ड में बहुत बड़ा गलती छप चुका है जिसको लेकर लोगों के बीच नप कार्यालय की सबसे भूल बताकर तरह तरह की बाते कर रहे है।इस बार गणतंत्र दिवस का 75 वां उत्साह लोग मनाने मे जुटे हुये है तो वही नप कार्यालय की ओर से इस बार छपे कार्ड में 74वां गणतंत्र दिवस बताकर लोगों के बीच आमंत्रण कार्ड वितरण कर दिया।जिसपर नप के मुख्य पार्षद संजय यादव,उपमुख्य पार्षद विपीन कुमार सहित वार्ड पार्षद ने इसपर कड़ी निंदा करते हुये नप ईओ नीलम स्वेता को जिम्मेवार माना है।

मुख्य पार्षद ने बताया कि ईओ ने अपनी मर्जी करते हुये कार्ड छपवाया है और कार्ड छपने के बाद हमलोगों से रिचेकिंग भी नही करवाया और कार्ड वितरण करने का आदेश जारी कर दिया है।कार्ड पर 75वां के स्थान पर 74वां प्रकाशित करवाकर वितरण करना यह राष्ट्रीय पर्व को अपमानित करने का काम किया है।उपमुख्य पार्षद ने बताया कि कोई भी निर्णय लेने के लिये ईओ को हमलोगों के साथ बैठकर रूपरेखा तैयार किया जाना चाहिये लेकिन ईओ ने ऐसा नही किया और हमलोगो को बिना बताये कार्ड छपवाकर वितरण करवा दिया।
ईओ से पूछे जाने पर उन्हे भी सही रूप से ज्ञान नही था कि आखिर 2024 मे होने वाले गणतंत्र दिवस 74वां है या 75 वां है।काफी देर के बाद ईओ ने आमंत्रण कार्ड मे हुई गलती को कार्यालय कर्मी मंटू को जिम्मेवार मानते हुये बताया कि कार्ड छापने की जिम्मेवारी मंटू को दिया गया।वही मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद के द्वारा बिना जानकारी दिये कार्ड छपवाने की बात पर उन्होने कहा कि स्पेशल वैसी कोई बात नही है और कार्यालय कर्मी भी कार्ड वितरण से पहले मुझे दिखाया भी नही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
