• Mon. Mar 9th, 2026

राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व महिला जिला अध्यक्ष के घर पर हुई बम, गोली की वर्षा।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 21, 2022

 

रिपोर्टर अरविंद सिंह

बम, गोली से दहला लोदना, पुलिस ने जिंदा बम व गोली का खोखा किया बरामद।

झरिया। लोदना ओपी क्षेत्र के कुजामा कोलियरी बाउरी पट्टी के रहने वाली राजद के पूर्व महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंद्रावती के आवास पर मंगलवार की देर रात्रि असमाजिक तत्वों द्वारा बम और गोली चलाकर दहशत फैला दिया। वही इस घटना से चंद्रावती देवी का पूरा परिवार बाल बाल बचे। घटना से पुरा परिवार दहशत के साए में जीने को मजबूर है। वही घटना की सूचना लोदना ओपी को दिया। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी संजीव कुमार सिंह सह दलबल घटना स्थल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। धटना स्थल से पुलिस को एक गोली का खोखा के साथ एक जिंदा बम बरामद हुआ है जिसे पुलीस अपने साथ थाना ले आई तत्पश्चात पुलिसिया जांच पड़ताल शुरू कर दी। वही भुक्तभोगी चन्द्राबती ने बताई की रात्रि के लगभग 11 बजे तीन युवक घर पर आ धमके और हमे दरवाजा खोलने के लिए कहने लगे, जब मैं दरवाजा खोलने से इंकार किया तो अनलोगो ने हमरा बेटा राहुल के बारे मे पूछा कि राहुल कहा है मैं बोली कि अभी घर पर नहीं है, इसपर हमे धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारा बेटा गवाही देने वाला है, उसे समझा लो नही तो बम और गोली से भूंज दिया जाएगा, दरवाजा नही खोलने पर अपराधियों ने लागतार दो फायरिंग करते हुए दो बम ब्लास्ट करते हुए चलते बने, जिसमे एक बम जिंदा पुलीस को बरामद हुईं है। चंद्रावती ने बताया की दरवाजा के फांक से देखा तो तीन युवक थे जिसमे एक नाशर्थ खांन,छोटू खांन,सौउद मियां था, ये तीनो भागा शिवाजी नगर के रहने वाले हैं, पूर्व में भी इन लोगों के साथ राहुल के किसी बात को लेकर बिबाद हुआ था, जिसको लेकर उनके आवास भागा गए थे। लेकिन समझौता नहीं हो पाया था और आज राहुल के जान मारने के नियत से घर पर हार्वे हथियार से लैस आ धमके, गनीमत रही की घटना के समय राहुल घर पे नही था, नही तो बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था। वही राहुल ने बताया की हमरा दोस्त राजा खान के बहन से 2 दिसंबर को मेरे सामने नशरथ ख़ान ने मारपीट किया था, जिसके बाद राजा खान के बहन ने जोड़ा पोखर थाना में लिखित शिकायत किया था, जिसमे मैं गवाही दिया था। इधर सूचना की जानकारी मिलते ही जोरापोखर सर्कल इंस्पेक्टर संजीव कुमार तिवारी घटना स्थल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। वही लोदना ओपी प्रभारी ने बताया कि फिलहाल हर बिंदु पर जांच की जा रही है, इसमें जो भी दोषी पाए जायेंगे उनपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *