• Tue. Sep 23rd, 2025

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेने एक दिवसीय यात्रा पर पहुंची राँची, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एयरपोर्ट पर किया उनका स्वागत

ByAdmin Office

Feb 28, 2024

 

(झारखंड डेस्क)
आज झारखंड में एक दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आई। उन्होंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के तीसरे दीक्षांत समारोह में चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुईं। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने युवा,देश के विकास और महिलाओं के विकास पर अपनी बात रखी।

उन्होंने झारखंड की कला संस्कृति की तारीफ करते हुए सबके विकास की बात कही

साबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने फूलों का गुलदस्ता देकर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड की धरती पर स्वागत किया। मुख्य सचिव एल खियांग्ते, झारखंड के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह के साथ-साथ अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया।

राष्ट्रपति वायुसेना के विशेष विमान से सुबह 10:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं. एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद वह सीयूजे के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए सीयूजे रवाना हो गईं

रांची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हुआ भव्य स्वागत, रिसीव करने पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री 7
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रिंग रोड होते हुए राष्ट्रपति सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के चेरी-मनातू स्थित परिसर पहुंचीं.

यहां केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। स्टूडेंट्स को मेडल दिया। उन्हें संबोधित किया और फिर वहां से ओडिशा के लिए रवाना हो गईं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *