• Mon. Mar 9th, 2026

राम, लक्ष्मण, सीता के झांकी के साथ निकाला गया शोभायात्रा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 21, 2024

 

दारू( हजारीबाग): अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल है। रविवार को दारू प्रखंड के जिनगा, गोपलो, पुनाई बसरिया, दारूडीह इत्यादि से रामभक्तो ने झांकी के साथ शोभायात्रा निकाला जिसमें सैकड़ो की संख्या में राम भक्त ध्वज लेकर जय श्री राम के नारों के साथ घूम रहे थे। जिनगा से राम, लक्ष्मण, सीता की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो महिलाएं, बच्चे, पुरुष शामिल थे। झांकी को जिनगा दुर्गा मंडप से निकालकर झुमरा चौक तक लाया गया। इस बीच झांकी को देखने के लिए काफी संख्या में भिड उमड़ा। प्रखंड के सभी गांव के मंदिरों में पूजा अर्चना, हवन की तैयारी पूरी की गई वहीं कुछ अन्य क्षेत्रो में पुजीत अक्षत का वितरण किया गया। पूरा क्षेत्र में भक्तिमय का माहौल है आज सभी मंदिरों में दिया जलाकर दीपावली मनाई जाएगी। बता दे की पुनाई संकट मोचन मंदिर में 5100 दीप जलेंगे। सुबह से ही कार्यक्रम की शुरुआत किया जाएगा। जिसमें पुष्पार्पण, दर्शन एवं दीप प्रज्ज्वलित,ईश्वरस्तुतिप्रार्थनोपसना, विशेष पूजन,सर्व कल्याण हवन प्रारम्भ,हनुमान चालीसा पाठ,यज्ञ प्रार्थना, संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रारम्भ , दिव्य शंखनाद,भोग वितरण, ब्राह्मण भोजन सह भण्डारा प्रारंभ, सुन्दरकाण्ड पाठ विराम ,दिव्य आरती , प्रसाद वितरण, दिवाली, भोग वितरण तत्पश्चात पटबन्द किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *