
अंतर्कथा प्रतिनिधि

देवीपुर – : अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को देवीपुर थाना परिसर में बीडीओ विजय राजेश बारला की अध्यक्षता में एवं सीओ उज्जवल कुमार सौरेन व प्रशिक्षु डीएसपी सह वर्तमान थाना प्रभारी रमाकांत रजक की उपस्थिति में विशेष शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ विजय राजेश बारला ने कहा कि लोगों में उत्साह व्यापक है। इसे शांति पूर्वक एवं भाई चारे के साथ मनाएं, साथ ही एतियात के तौर पर पूरे जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है आप लोग भी सहयोग करें,एवं बेवजह का नहीं घूमें, अपने गाड़ी का कागज अपने साथ लेकर ही चलें। वहीं किसी प्रकार का जुलूस एवं सभा ना करें। इस पर प्रशासन की पैनी नजर रखी जाएगी। बहुत सा मंदिर एवं मस्जिदों में अगल-बगल निजी संस्थान में सीसीटीवी केमरा लगा हो तो उसे एक्टिव करा दें, ताकि उस जगह में असामाजिक तत्व व गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सकेगी। वहीं सीओ उज्जवल कुमार सौरेन ने कहा कि 22 जनवरी को पूरे देश स्तर पर भगवान रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होना है। हमारे अंचल क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हो ताकि हमलोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। एवं लोगों को जागरूक रहने को कहा गया। लोग कानून अपने हाँथ में नहीं लें। वहीं प्रशिक्षु डीएसपी सह वर्तमान थाना प्रभारी रमाकांत रजक ने कहा कि अफवाह को सोशल मीडिया में फारवर्ड नहीं करें। विधि व्यस्था बनायें रखें एवं उपस्थित जनप्रतिनिधि व गण्यमान्य लोगों से सहयोग करने का अपील किया। वहीं निः वर्तमान थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि बिना प्रशासन के अनुमति के जुलूस एवं पदयात्रा व डीजे नहीं बजायें अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एसआई गौतम वर्मा, एएसआई संजय रजक, विधायक प्रतिनिधि सह प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष तेजनारायण वर्मा, उपप्रमुख मिथलेश यादव, मुखिया कन्हैयालाल झा, नौशाद शेख, लक्ष्मण मुर्मु, बबलू पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि नीलम यादव,जयप्रकाश सिंह, अनूप सिन्हा, किशोर झा, पूर्व प्रमुख अशोक यादव,राजेश बरनवाल, सहुद अंसारी, मनसूर अंसारी, हैदर अली, अताउल अंसारी, शमशाद आलम, शिवशंकर यादव आदि के आलावे कई लोग मौजूद थें।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
