• Sun. Mar 8th, 2026

रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में कार्य प्रगति पर समीक्षात्मक चर्चा।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 13, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में दिसंबर माह की प्रथम समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अंचलाधिकारी अमर कुमार शर्मा, कृषि पदाधिकारी गोपाल रंजन, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कंचन कुमार, कल्याण पदाधिकारी मोहम्मद रजी इमाम, सहकारिता पदाधिकारी चंदन कुमार, जीविका परियोजना पदाधिकारी महेश कुमार चौधरी, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश कुमार सिन्हा, बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर ममता कुमारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी राजेश कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संजय कुमार चौधरी सहित प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी के उपस्थिति में जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हो रहे कार्यों पर चर्चा की गई। जहां बीडीओ ने सभी विभागों को विकास योजना बनाने के लिए दिशा निर्देश दिया एवं लंबित योजनाओं को यथाशीघ्र निष्पादन करने का संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। ताकि वैसे योजना से लाभुकों को ससमय लाभ मिल सके। इस संदर्भ में वीडियो ने बताया कि समन्वय समिति की बैठक में संबंधित विभाग के पदाधिकारी को योजनाओं में गति तेज करने के लिए मार्गदर्शन किया गया एवं योजनाओं में आ रही समस्याओं के निष्पादन के लिए समन्वय समिति के तहत विचार विमर्श किया गया जिसको लेकर समन्वय समिति की बैठक माह में दो बार की जाती है जिसमें पदाधिकारी अपने-अपने विभाग का प्रतिवेदन जमा करते हैं जिसे समन्वय समिति के बैठक में साझा कर निष्पादित किया जाता है। इस मौके पर प्रखंड स्तरीय सभी विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *