• Thu. Mar 19th, 2026

राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा में धनबाद जिला का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 14, 2024

 

 

■विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा विभाग द्वारा राँची में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में धनबाद जिला का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

 

■जिला खेल पदाधिकारी, दिलिप कुमार ने जानकारी दी कि विभागीय राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरुष स्पर्धा अंडर 19 में धनबाद जिला के शिवा हांसदा ने बाजी मारी। वहीं महिला अंडर 19 तीरंदाजी में धनबाद की बिमल सोरेन ने प्रथम स्थान पर कब्जा किया।

 

■19 वर्ष से ऊपर तीरंदाजी स्पर्धा में धनबाद जिला की प्रियंका हांसदा ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं इस प्रतियोगिता में प्रियंका कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 

■तीरंदाजी स्पर्धा में धनबाद जिला का नाम राज्य स्तर पर रौशन करने पर विजेताओं को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, माननीय खेल मंत्री श्री हफीजुल हसन द्वारा सम्मानित किया गया। माननीय मुख्यमंत्री ने सभी विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करने हुए शुभकामनाएं दी। तीरंदाजी कोच नामित कुमारी टुडू ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्पर्धा में धनबाद ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *