• Sat. Feb 21st, 2026

राज्य पक्षी महोत्सव को लेकर लोगों के बीच जमुई वन प्रमंडल द्वारा जिले के अलग अलग क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 8, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग,बिहार सरकार द्वारा झाझा प्रखंड क्षेत्र स्थित नागी पक्षी आश्रयणी केंद्र पर 17-19 फरवरी तक होने वाले तीन दिवसीय द्वितीय राज्य पक्षी महोत्सव को लेकर लोगों के बीच जमुई वन प्रमंडल द्वारा जिले के अलग अलग क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक करवाया जा रहा है। प्रचार प्रसार कर प्रवासी पक्षियों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये वन विभाग द्वारा बाईक रैली,कार रैली निकाली गई तो वही अलग अलग तक के कार्यक्रम में भी आयोजित किये जा रहे है। वन विभाग के द्वारा दी गई जानकारी अनुसार लोगों को जागरूक करने के लिये चित्रकारी,क्विज,नागी भ्रमण का आयोजन भी कार्यक्रम में शामिल है। इसी आलोक में बुधवार से वन प्रमंडल कार्यालय जमुई से नुक्कड़ नाटक की टीम को सांस्कृतिक जागृति दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। डीएफओ तेजस जायसवाल ने बताया कि 8 फरवरी को सिकन्दरा प्रक्षेत्र के सिकंदरा वन परिसर कार्यालय के समीप,अलीगंज चौक समीप, 9 फरवरी को गिद्धौर टावर चौक और लक्ष्मीपुर प्रखंड, 10 फरवरी को चकाई बैंक और सोनो चौक के पास, 11 फरवरी को झाझा रेलवे स्टेशन के समीप,बरहट प्रखंड, 12 फरवरी को सिमुलतला और झाझा कें ग्रामीण क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक आयोजित किया जायेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *