• Thu. Mar 19th, 2026

राजकमल में पूर्व छात्र सम्मेलन पूर्व छात्र विद्यालय के धरोहर :- विनोद कुमार तुलस्यान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 18, 2024

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

 

धनबाद। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के विशाल सभागार में सरस्वती वंदना के साथ पूर्व छात्र सम्मेलन का आरंभ हुआ ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विनोद कुमार तुलस्यान ने कहा कि पूर्ववर्ती छात्र मिलजुल कर रहें और यदि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या हो तो विद्यालय से खुलकर साझा करें । आज इस सम्मेलन के पीछे का उद्देश्य यही है कि हम फिर से एक दूसरे को नजदीकी से जान सकें। किसी भी शैक्षणिक संस्था के लिए उसके पूर्व छात्र धरोहर होते हैं ।विद्यालय से पढ़कर निकलने के बाद ये देश के कोने-कोने में विभिन्न पदों पर कार्यरत होते हैं लेकिन दूर-दूर रहने के कारण एक दूसरे से परिचित नहीं हो पाते । इस कार्यक्रम का उद्देश्य सबों को एक मंच प्रदान करना है ।

 

18 अगस्त रविवार विद्यालय के लिए बेहद खास दिन रहा क्योंकि लगभग 500 की संख्या में पूर्व छात्र- छात्राएंँ सम्मेलन में भाग लेने आए।इनमें तो कई छात्र-छात्राएंँ ऐसी थी जो बेंगलुरु ,दिल्ली ,नोएडा,यू•एस ( कोलंबिया) आदि से चलकर इस सम्मेलन में शिरकत करने आयीं ।

कुछ छात्र तो अपनी पत्नी और बच्चों को साथ लेकर आए थे और वह अपने परिवार को यह दिखला रहे थे कि वह किस कक्षा में बैठकर पढ़ा करते थे। सम्मेलन में पूर्व छात्रों ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए गुरुजनों की खूब प्रशंसा की । सबों ने एक स्वर में कहा कि इस प्रकार का आयोजन हर दो-तीन वर्षों में होना चाहिए । एक पूर्व छात्रा अंजली ने गीत गाकर सबों को भाव विह्वल कर दिया ।

मजे की बात यह रही की पूर्ववर्ती छात्र ने पूर्व की तरह ही सरस्वती वंदना की एवं भोजन मंत्र के बाद स्वरूची भोजन का आनंद उठाया ।

कलावती सभागृह पूर्व छात्रों से खचाखच भरा था । 30-40 आयु वर्ग के पूर्व छात्र आज ऐसे प्रतीत हो रहे थे जैसे आज भी वे यहांँ के छात्र हैं, उन सबों ने अपनी कक्षाओं को खोलकर देखा, अपने कक्षा आचार्य एवं विषयाचार्य से मुलाकात की सभी अत्यंत प्रसन्नचित्र दिख रहे थे ।

इस सम्मेलन में विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, सचिव संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, समिति सदस्य अरुणा भगानिया, प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, उप प्राचार्या उमा मिश्रा ,उप प्राचार्य मनोज कुमार, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमल नयन , पार्थ सारथी सरकार शिक्षक शिक्षिकाएंँ उपस्थित थीं ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद कुमार तुलस्यान ने की । अतिथि परिचय उप प्राचार्या उमा मिश्रा ने कराया एवं उपप्राचार्य मनोज कुमार ने विद्यालय की उपलब्धियांँ पर प्रकाश डाला । इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *