

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

धनबाद। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार 11 अगस्त को तुलसीदास जी के जयंती पर अंतर विद्यालयी गायन प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें

11 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमे राजकमल,डीएवी बनियाहिर एवं सरस्वती विद्या मंदिर श्यामडीह विजेता बने।
राजकमल विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास एक महान रचनाकार थे उन्होंने अपनी अनुपम कृतियों के द्वारा जनमानस को चेतना प्रदान की एवं जीवन जीने का सलीका सिखाए आज विनय पत्रिका के पदों का बच्चों ने गायन किया जो दिल को छू लेने वाला था की महाकाव्य श्री रामचरितमानस के बाद विनय पत्रिका भक्तों का प्रिय ग्रंथ है इसका न होना राष्ट्रीय क्षति है। गोस्वामी जी की रचनाओं के द्वारा यह साबित हो जाता है कि आज भी हमारा देश एक सांस्कृतिक देश है ।
विद्यालय के सह सचिव दीपक रुईया ने कहा कि इस विद्यालय में यह अद्भुत कार्यक्रम हुआ जिससे अन्य लोगों को सीख लेनी चाहिए । भक्त कवियों में गोस्वामी तुलसीदास जी का स्थान सर्वोपरि है कहा जाता है की स्वयं श्री रामचंद्र जी ने गोस्वामी तुलसीदास जी का तिलक वंदन किया था ।
धनबाद जिला के धनबाद पब्लिक स्कूल के जी आश्रम, डी ए वी पब्लिक स्कूल बनियाहीर, संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, डीएम पब्लिक स्कूल पुटकी, किड्स गार्डन झरिया धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच सरस्वती विद्या मंदिर कतरास, डी ए वी पब्लिक स्कूल कोयला नगर एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया ।
निर्णायक के तौर पर बी बी एम के यु के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मृत्युंजय कुमार सिंह जी ने कहा कि पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में जो गिरावट आई है उसे पुनः मनुष्यता से जोड़ने के लिए तुलसीदास जी की प्रासंगिकता बढ़ती जा रही है एवं कोयलांचल के जाने-माने संगीतज्ञ रमेन मुखर्जी उर्फ राजू दा उपस्थित थे । निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रतिभा को बेहतर बताया एवं राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के इस आयोजन की सराहना की.
प्रतियोगिता में सौम्या सिंह जसलीन कौर मानसिंह रानी मुखर्जी अनन्या मिश्रा अर्चिता दास तनुश्री दास अनुष्का कुमारी आकांक्षा जाह्नवी रितिका दास अगम्य गिरी गीतांजलि गुंजन ऋषि श्रीवास्तव प्रियांशी श्रेयसी दास राजलक्ष्मी राजू दिव्यांश अरोड़ा आदर्श दास दीपेश अग्रवाल शिवम कुमार मृदुल माध्यम सुभाजित मंडल स्वयं कुमार श्रुति गोस्वामी अनामिका कोनार स्वाति कुमारी शिवांगी जयसवाल श्रुति बरनवाल अपूर्व राय माही पालन सौम्या सिंह शर्लिन वर्मन कुमारी अनुष्का श्रेया भारती आमना नजीब शुवंशी गोयल ,भव्या पांडे, श्रद्धा शर्मा अर्श आदित्य जस्विनी नायक रुझान श्रेयसी चक्रवर्ती अनुष्का कुमारी अंशु वत्स वर्षा शर्मा अर्पण गोस्वामी किरण मंडल खुशबू चौधरी शंभवी सिंह तृषा रितिका कुमारी प्राची कुमारी प्राची कुमारी देवराज चौधरी एडरिकानंदन अश्विनी कुमारी अंकित शर्मा पीहू सिंह आराध्या पांडे अर्पण घटक ने भाग लिया ।
इस मौके पर बाल कल्याण समिति धनबाद जिला के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया ,सहसचिव दीपक रुईया, समिति सदस्य राजेश कुमार रिटोलिया प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, उप प्राचार्या उमा मिश्रा, प्रभारी कमल नयन एवं पार्थ सारथी सरकार उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक राकेश कुमार मिश्र ने तथा धन्यवाद ज्ञापन कल्याण नारायण पाठक ने किया.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
