
चंद्रयान 3 ने सफलता पूर्वक बिताए एक साल- देश के लिए यह महान उपलब्धि – एस के मिश्रा

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

धनबाद।राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के कलावती सभागृह में 24 अगस्त को मनाया गया अंतरिक्ष दिवस
जिसमें 300 से अधिक विज्ञान के छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य चंद्रयान तीन की सफलता के बाद हम आगे क्या करने वाले हैं यह भी है ।
प्राचार्य एस•के• मिश्रा ने कहा कि पीएम मोदी के कारण विज्ञान के क्षेत्र में तेजी से प्रगति आ रही है। वैज्ञानिकों का आत्मविश्वास कई गुणा अधिक बढ़ा है । इस क्षेत्र में हमारे वैज्ञानिक और आगे बढ़ने वाले हैं । विश्व के कई देश भारत की इस सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं।
चंद्रयान 3 का जहांँ सफल लैंडिंग हुआ वह शिव शक्ति पॉइंट के नाम से जाना जाता है।
इस मौके पर विज्ञान के शिक्षक मनोहर कुमार ,सुषमा पांडेय, विभूति प्रसाद सिंह, कौशिक सेन, रोनित मंडल ने भी अपने उदगार व्यक्त किए, वहीं छात्रों में शिवेंद्र तिवारी, सूरज कुमार ,मिहिर , आर्यन शाह, आदित्य कुमार गुप्ता, शुभोदीप मित्रा ने भी चंद्रयान तीन पर और विज्ञान की अगली प्रगति पर अपने-अपने विचार रखें ।ज्ञात हो 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान 3 का सफल लैंडिंग हुआ था ।
इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य के अलावा उपप्राचार्य मनोज कुमार अन्य शिक्षक शिक्षिकाएंँ उपस्थित थीं।
मंच संचालन सक्षम कुमार ने किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
