• Thu. Feb 19th, 2026

राजकमल के कॉमर्स बच्चों के बीच सेमिनार आयोजित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 15, 2024

 

रिपोर्ट,,अरुण कुमार सैनी

धनबाद। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में एक दिवसीय कॉमर्स सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ मुनमुन शरण एवं सीए कन्हैया केजरीवाल रहे साथ ही दोनों ने निर्णायक की भूमिका का निर्वाहन किया ।उन्होंने कहा कि भारत अभी विश्व का पांँचवा इकोनामी है ,लेकिन शीघ्र ही यह तीसरी इकोनामी बनेगा। विश्व पर भारत की पकड़ बढ़ती जा रही है ।अर्थव्यवस्था के रूप में भारत की सोच को विश्व समझने लगा है और उसका अनुकरण करने लगा है।
‘रोल ऑफ़ इंडिया एज़ अ ग्लोबल इकोनामिक इन द कंटेस्ट ऑफ G-20 समिट 2023’ विषय पर आयोजित सेमिनार में विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है और एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का जन्म होता है। बच्चों को अर्थव्यवस्था से जुड़ी जानकारियांँ प्रदान करने के लिए कॉमर्स सेमिनार एक उचित मंच है। बताते चलें कि कॉमर्स सेमिनार का आयोजन सबसे पहले राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर ने ही किया था ।
‌‌‌ ‌ ज्ञात हो कि यह सेमिनार राजकमल के कॉमर्स डिपार्टमेंट ने आयोजित किया था ।
इस कार्यक्रम में 12 छात्र-छात्राओं ने बड़ी उत्साह के साथ अपने तर्क को रखा एवं मुख्य अतिथि तथा निर्णायक को निर्णय लेने में पशो पेश में डाल दिया। जिसमें अंशिका कंठ प्रथम, कृति झा द्वितीय एवं अनुष्का कुमारी व अपूर्वा गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं ।
इनके अलावा दिव्यांशु अरोड़ा ,कीर्ति झा ,वैभव शर्मा ,इशिका थोर, मयंक राज गुप्ता, आलोक कुमार, प्रांजल अविषि एवं शिवम मोदी तथा कृष्णा किशोर ने भी अपने वक्तव्य दिए ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा,उप प्राचार्या उमा मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार के अलावा कॉमर्स विभाग के शिक्षक उत्तम कुमार तिवारी, सूरज कुमार, संजीव पटनायक, श्रीकांत अधिकारी, अरुण मिश्रा ,पवन तिवारी, दीपांकर खवास एवं प्रियंका चौधरी उपस्थित थीं ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *