• Thu. Mar 12th, 2026

रांची : 1932 और आरक्षण के मुद्दे पर BJP छोड़ सभी पार्टियां हमारे साथ, राज्यपाल से मिलने के बाद बोले सीएम हेमंत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 20, 2022

 

*रांचीः 1932 आधारित खतियान और ओबीसी आरक्षण को लेकर भाजपा को छोड़ बाकी सभी राजनीतिक दल हमारे साथ हैं।* आज सभी पार्टियों के प्रतिनिधि राजभवन पहुंचे। यह बातें आज राजभवन से निकलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कही। सीएम के नेतृत्व में यूपीए का प्रतिनिधिमंडल आज राजभवन पहुंचा था। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने नियोजन नीति रद्द कर दिया है। यहां के मूलवासी-आदिवासी के हक में जो नियोजन नीति हमने बनाया था उसे रद्द कर दिया गया है । मुझे पहले से आभास था कि कुछ ऐसी शक्तियां झारखंड के आदिवासी-मूलवासी के अधिकारों को रोकने का काम करेंगी। सीएम ने कहा कि आपको आश्चर्य होगा कि जिन लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है, उसमें 20 लोगों में से एक को छोड़कर बाकी सभी दूसरे राज्य के हैं। दूसरे राज्य के लोगों को तकलीफ हो रही है। इसलिए हमने विधानसभा से 1932 और ओबीसी आरक्षण पास किया है। विधेयक अभी राज्यपाल के पास है। इस विधेयक को हमने 9वीं अनूसूची में डालने का आग्रह किया है। ताकि इस राज्य के लोगों का भविष्य सुरक्षित हो सके। झारखंड के युवाओं को उनका हक व अधिकार दिलाने के लिए पहले भी कई बार नीतियां बनी हैं, लेकिन हर बार हाईकोर्ट ने नीतियों को रद्द कर दिया है। इस बार भी हमने ऐसा प्रयास किया, लेकिन इस बार भी ऐसा ही हुआ। यूपीए प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर यह मांग की है कि दोनों विधेयकों को जल्द से जल्द नौंवी अनुसूची में शामिल कराने के लिए केंद्र सरकार को भेजने का काम किया जाये, ताकि झारखंड के युवाओं, आदिवासी मूलवासियों को उनका हक व अधिकार मिल सके।

 

नियोजन नीति को लेकर चिंता ना करें युवा
सीएम ने आगे कहा कि अभी ये चीजें यहीं पर नहीं रुकेगी। हमारा प्रयास है कि आपको आपका अधिकार मिले। इस नियोजन नीति के तहत 7 लाख से अधिक बच्चों ने आवेदन किया था। वो बच्चे काफी निराश है। हम उनके प्रति काफी गंभीर हैं। कोई ना कोई वैकेल्पिक तरीका निकाला जा रहा है। वे नियोजन नीति को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं करें। सरकार ने आज राज्यपाल से मिलकर इस बात को रखा है कि नियोजन नीति में किसी भी तरह का उल्लंघन नहीं किया गया. हेमंत सोरेन ने कहा कि मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने आश्वस्त किया है कि दोनों विधेयकों पर वे गंभीरतापूर्वक विचार कर रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *