• Tue. Mar 10th, 2026

रांची – मुंबई पुलिस के इनपुट पर रांची पुलिस ने किया दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार,

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 21, 2022

 

गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 5 एंड्राइड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल और पांच सिम कार्ड बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सचिन कुमार मंडल और देवघर जिले के मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के संजीत कुमार मंडल का नाम शामिल है. घटना में संलिप्त एक आरोपी उमेश साहू फरार है. घटना की जानकारी देते हुए रातू थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने बताया कि साइबर सेल रांची पुलिस को मुंबई पुलिस से यह सूचना मिली थी कि अज्ञात साइबर अपराधियों के द्वारा विभिन्न राज्यों में बिजली बिल संबंधी मैसेज के माध्यम से धोखाधड़ी करके पैसों की ठगी की जा रही है. सूचना के बाद साइबर सेल के डीएसपी के नेतृत्व में और रातू थाना के द्वारा संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 साइबर अपराधी को घटना में प्रयुक्त मोबाइल और सिम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *