
रांची: झारखंड के हेमंत सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आज सोमवार (8 मई) को 5 नक्सली ने सरेंडर किया. सरेंडर करने वालों में 10 और 5 लाख के इनामी नक्सली भी शामिल हैं.

इससे पहले 15 लाख के इनामी नक्सली इंदल गंझू ने सरेंडर किया था. सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 10 लाख के इनामी, जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ टिंगू , 05 लाख के इनामी सब-जोनल कमांडर सहदेव यादव उर्फ लटन, सब – जोनल कमांडर नीरू यादव उर्फ सलीम, सब-जोनल कमांडर संतोष भुईया उर्फ सुकन और दस्ता सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया सम्मेलित हैं.

बता दें, कुछ दिन पहले ही (भाकपा) माओवादी नक्सली संगठन के झारखंड में रीजनल कमेटी मेंबर और 15 लाख के इनामी नक्सली इंदल गंझू ने भी सरेंडर किया था.
झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा रही हैं और झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ का अभियान चल रहा हैं. वहीं, झारखंड में हेमंत सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं. इस नीति का मुख्य उद्देश्य माओवादियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है. राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को कई लाभ दिए जाते हैं. सरकार उन्हें बेहतर जिंदगी जीने का एक मौका दी जाएगी.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
