• Wed. Mar 18th, 2026

राँची: गेतलसूद डैम में 50 क्विंटल से अधिक मछलियों की मौत की जांच के आदेश

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 17, 2023

 

*रांची :* गेतलसूद डैम में मछलियों की मौत को विभागीय मंत्री बादल पत्रलेख ने गंभीरता से लिया है और मछलियों की मौत की जांच के आदेश विभागीय सचिव को दे दिए हैं. मंत्री बादल ने कहा कि गेतलसूद में कुल 24 केज हैं जिनमें से 4 केज में मछलियों की मौत हुई है.

समिति के अध्यक्ष की मानें तो करीब 8 हजार मछलियों की मौत हुई है, जबकि महेशपुर केज में सभी मछलियां सुरक्षित हैं. मंत्री के आदेश के बाद विभाग के सचिव ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि रविवार को मामले की जांच करें और मत्स्य पालकों को बीज और सीड दोनों उपलब्ध कराएं.

अगर जल किसी कारण से प्रदूषित हुआ है, तो जांच कर अविलंब रिपोर्ट करें. गेतलसूद के मत्स्य पालकों को अचानक मछलियों के मरने से 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. गेतलसूद डैम में केज के माध्यम मछली पालन कर रहे गेतलसूद मत्स्यजीवी सहयोग समिति के विभिन्न सदस्यों के 50 क्विंटल से अधिक तेलपिया मछलियों की अचानक मौत अज्ञात कारणों से हो गई. मृत मछलियों का वजन 600 ग्राम से लेकर 3 किलोग्राम तक है.

मत्स्यपालक भोला महतो ने बताया कि कुल 8 केज में सभी मछलियां अचानक मर गयीं, जिसका अनुमानित मूल्य 10 लाख रुपये है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *