• Wed. Mar 18th, 2026

राँची: : आमया के हजारों कार्यकर्ता ने आजसू का दामन थामा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 24, 2023

 

रांची के हरमू रोड आजसू कार्यालय में आमया संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष समीम अली (एस अली) ने अपने हजारो कार्यकर्ता के साथ आजसू पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान जेएमएम के पूर्व जिला सचिव जुबेर आलम ने भी आजसू का दामन थामा।

वहीं एस अली ने शामिल हुए समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत हो गया तथाकथित सेक्युलर दलों का अत्याचार अब होगा सीधे आर और पार। आजसु पार्टी ने कभी भी मुसलमानों के विरुद्ध कोई कदम नहीं उठाया है हमेशा कोशिश किया कि साथ में लेकर चला जाय लेकिन मुसलमानों ने खुद को बँधुआ बना लिया था जिसे तोड़ना बहुत जरूरी था।

हम बँधुआ नहीं है हम राजनीतिक मौके तलाशने वाले हैं जो सम्मान की बात करेगा हम लोग उसी के साथ रहने वाले हैं। जेएमएम व काँग्रेस ने झारखंड के मुसलमानों को छलने का काम किया है। अब और ज्यादा बहकावे में हम नहीं आने वाले हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *