• Sun. Feb 15th, 2026

रवि भाटिया और कनक सूर्यवंशी की रोमांटिक जोड़ी दिखेगी ” मैं आवारा हूं तेरा ” में

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 4, 2024

 

 

मुंबई : बॉलीवुड के नवोदित निर्देशक गुड्डू जान के निर्देशन में निर्मित हिंदी म्यूजिक वीडियो ” मैं आवारा हूं तेरा ” 11 मई को ” जान रिकॉर्ड्स ” यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।जबकि,ऑडियो सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा चुका हैं।ज्ञात रहें ” जान रिकॉर्ड्स ” पर इससे पूर्व भी कई म्यूजिक वीडियो जारी किया जा चुका हैं।जो काफी सफल रहा हैं।श्रोताओं और दर्शकों ने गीत काफी पसंद किया और सराहा। ” मैं आवारा हूं तेरा ” के गायक राज बर्मन हैं।जो बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय व चर्चित हैं।साथ ही राज बर्मन के म्यूजिक वीडियो लोगों द्वारा पसंद किए जाते हैं।गाना कर्णप्रिय व मधुर हैं।गीत संगीत मो. इरफान अली का हैं।म्यूजिक वीडियो में टीवी सीरियल जोधा अकबर फेम कलाकार रवि भाटिया और कनक सूर्यवंशी ने अभिनय किया हैं।कोरियोग्राफर वीर चौधरी, डीओपी व एडिटर प्रदीप यादव,प्रोडक्शन मैनेजर मनमोहन तिवारी, पीआरओ युधिष्ठिर महतो,निर्माता विजय जुमनानी,निर्देशक गुड्डू जान,प्रोडक्शन मैनेजमेंट मनीष रॉय,प्रोडक्शन कंट्रोलर शीला दास,कास्टिंग रोहित आरके हैं।

गुड्डू जान ने बताया कि यह एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो हैं।जो मुंबई में शूट की गई हैं।बेहतरीन तरीके से वीडियो को फिल्माया गया हैं और कलाकारों ने शानदार अभिनय किया हैं।उम्मीद हैं श्रोताओं और दर्शकों को म्यूजिक वीडियो पसंद आयेगी।ज्ञात रहें गुड्डू जान बहुत जल्द बॉलीवुड फिल्म करने की तैयारी में भी हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *