• Wed. Apr 1st, 2026

रन फ़ॉर क्लीन एयर हेतु आमंत्रण लेकर सांसद से मिला प्रतिनिधिमंडल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 3, 2023

 

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

crescent ad

झरिया।झरिया में व्याप्त वायु प्रदूषण के खिलाफ 14 दिसम्बर को आयोजित रन फ़ॉर क्लीन एयर को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल धनबाद सांसद पी एन सिंह से मिला एवं कार्यक्रम में शामिल होने केलिए आमंत्रित किया । झरिया में वायु प्रदूषण की स्थिति पर भी विशेष चर्चा के दौरान बातें रखी गई ।सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति अच्छा जागरूकता कार्यक्रम है । स्वास्थ्य को ले कर जन-जागरूकता जरूरी है । कोयला कंपनियों को खनन एवं ट्रांसपोटिंग के दौरान मानक एवं नियमों का पालन करना चाहिए । कोयला धुलाई के दौरान ट्रक में तिरपाल से ढकना जरूरी होता है। सड़कों पर नियमित पानी छिड़काव के लिए कंपनियों को निर्देश दिया गया है ।
प्रतिनिधिमंडल में कोयलांचल नागरिक मंच के राजकुमार अग्रवाल, ग्रीन लाइफ के डॉ मनोज सिंह, युथ कॉन्सेप्ट के अखलाक अहमद एवं अमन शामिल थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *