• Thu. Mar 5th, 2026

यात्री शेड के अभाव में यात्रियों को होती है परेशानी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 4, 2023

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव । बड़कागांव में यात्री शेड के अभाव में यात्रियों को परेशानी होती है. यात्री नहीं रहने के कारण यात्रियों को चौक के दुकानों का सहारा लेना पड़ता है. बरसात हो या धूप हो यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है. कांग्रेस के जिला महामंत्री पंकज गुप्ता का कहना है कि बड़कागांव चौक में यात्री सेड नहीं रहने के कारण से यात्री एवं महिलाओं को अधिक परेशानी होती है. स्टैंड के अभाव में बस एवं परिवहन को सड़कों पर ही खड़ा करना पड़ता है .इस कारण यहां आए दिन जाम होते रहता है. इन्होंने यात्री शेड की मांग किया है .भाजपा के प्रखंड कोषाध्यक्ष अरुण मालाकार का कहना है कि बड़कागांव के हजारीबाग रोड छोटका बर एवं राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के पास यात्री शेड होना आवश्यक है .यात्री साइड नहीं रहने कारण यात्रियों को पेड़ों का सहारा लेना पड़ता है.

यात्री शेड कहां बनना चाहिए

हजारीबाग रोड स्थित छोटा बरगद पेड़ के पास, हेंट गढ़ा के पीपल पेड़ के पास, 14 माइल के पास, गुरुचट्टी स्थित बड़कागांव थाना के सामने, सांढ में इमली पेड़ के पास, शीबाडीह गेट के पास, विश्रामपुर और मंगल बाजार चौक में , हरली के मंदिर चौक, प्लस टू हाई स्कूल के पास,बादम चौक, नयाटांड़ के मध्य विद्यालय स्कूल के पास, साप्ताहिक बाजार के पास, गोसाई बलिया दुर्गा मंडप के पास, खरांटी में मध्य विद्यालय के पास, नापो में पंचायत भवन के पास, तलसवार में परेवा तरी मोड़ के पास, अंबा टोला में पुलिस पिकेट के पास, पतरा मोड़ के पास, झिकझौर में बरसो पानी मोड़ के पास, इधर टंडवा रोड में सूर्य मंदिर के पास, राजा बागी के पास, यात्री शेड बनना जरूरी है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *