• Wed. Mar 18th, 2026

यदुवंशी समाज ने मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 27, 2024

 

 

*चौपारण:* चतरा मोड स्थित ग्राम नावाडीह में यदुवंशी भवन परिसर में समस्त यदुवंशी समाज ने हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी अपने आराध्य भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मदिवस अर्थात जन्माष्टमी दीप प्रज्वलित कर मनाया।

 

जिसमें चौपारण इकाई से समस्त यदुवंशियों ने प्रस्तावित भवन निर्माण परिसर पहुंच कर अपने आराध्य कुल देवता को विधिवत रूप से पूजन करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्य एवं सिद्धांतो को याद करते हुए उनके मार्ग पे चलने का आवाहन किए।

 

मौके पर समाजसेवी श्री भुनेश्वर यादव जी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म का समय नहीं था, बल्कि ये समय का जन्म था। इसलिए आज उनको संपूर्ण विश्व याद करते हुए श्री कृष्ण जन्मअष्टमी मना रहा है और इनके सिद्धांतो पर चलने के लिए आग्रससर हैं। वहीं राष्ट्रीय यादव सेना प्रखंड अध्यक्ष रामसेवक यादव ने भी कहा कि हमलोगो को नितदीन अपने आराध्य भगवान श्री कृष्ण जी के द्वारा बताए मार्गो पे चलना चाहिए।

 

वहीं मौके पर स्थानीय निवासी सातानंद यादव, राष्ट्रीय यादव सेना प्रखंड उपाध्यक्ष कपिल यादव, द्वारिका यादव, मधु यादव, शिक्षक संजय यादव, युवा समाजसेवी विजय यादव, उदय यादव, आशीष कुमार यादव, दामोदर यादव, दुवारिका यादव,लखन यादव,रामधारी यादव,अमित कुमार, दीपक यादव, लक्षण यादव, मानोज यादव, ब्रह्मदेव यादव अन्य सैकड़ों लोग शामिल हुए


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *