
रांची। मई का महीना खत्म होने को है। झारखंड में कई जिलों में गर्मी कहर ढाह रही है। राज्य में कल यानी 29 मई से लेकर 1 जून तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर लोगों को सावधान व सतर्क रहने की जरूरत है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 28 मई, 2024 को दी।

तापमान में बढ़ोतरी होगी

मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3 दिनों इसमें कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

30 से यहां बारिश संभव
राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में 30 और 31 मई तक कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा।
1 जून को यहां बारिश
केंद्र के अनुसार 1 जून को राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका जिलों में देखने को मिलेगा।
2-3 जून को भी बारिश
केंद्र के अनुसार 1 और 2 जून को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में चलेगी लू
केंद्र के अनुसार 29 और 30 मई को गढ़वा, पलामू और चतरा जिले में कहीं-कहीं भीषण लू की स्थिति देखी जा सकती है। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां और इससे सटे जिलों में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है।
इसी तरह 31 मई को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है।
यहां आंधी और वज्रपात
राज्य के पूर्वी भागों में 31 मई और 1 जून को कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसका प्रभाव साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका जिलों में देखने को मिलेगा।
There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
