• Wed. Apr 15th, 2026

मौलाना अबुल कलाम आजाद किए गए याद

Pintu Yadav's avatar

ByPintu Yadav

Feb 22, 2022
crescent ad

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में भारत के प्रथम शिक्षा, प्राकृतिक संसाधन व वैज्ञानिक शोध मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की 64 वीं पुण्यतिथि मनाई गई ।
पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी ने मौलाना साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अलअजहर विश्वविद्यालय काहिरा में अध्यात्मवाद की शिक्षा ग्रहण की । वे अनेक देशों का भ्रमण किया । कार्यकारिणी के सदस्य अशोक देव ने कहा कि मौलाना साहब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, संविधान सभा के सदस्य रहे । मुस्लिम अध्यात्मवाद पर अनेक पुस्तकें लिखी । कार्यकारिणी के सदस्य शशि मोहन सिंह ने कहा कि सन् 1992 में उन्हे मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था ।
मौके पर पूर्व कार्यकारिणी के सदस्य विरेन्द्र कुमार सिंह उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान उपाध्यक्ष सलीम रजा, मकसूद आलम, महासचिव दिलीप कुमार रवि, सुनिल कुमार ओझा, सदरूल होदा, विजय कुमार सिंह, नगर कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार पाण्डेय, सचिव बाबर अंसारी, रोहन ठाकुर, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, असगर अली, अर्जुन सिंह आदि उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *