• Wed. Apr 1st, 2026

मैथन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो में गोवंश ले जाते पकड़ा, चालक एवं खलासी गिरफ्तार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 8, 2022

गुप्त सूचना के पर मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस के नेतृत्व में शनिवार की सुबह स्कॉर्पियो में 4 गोवंश को बंगाल ले जाते पकड़ा। स्कार्पियो में गौवंश की तस्करी का यह पहला घटना है। इससे पहले विभिन्न गाड़ियों में गौ तस्कर बंगाल लेकर जाते रहे है। मैथन पुलिस जब स्कार्पियो को जब्त किया उस वक्त एक बैल मारा हुआ मिला है। वही अन्य 3 जीवित है।

crescent ad

सभी के पैर रस्सी से बांधे हुए थे। वही पुलिस स्कार्पियो चालक गैसुल अंसारी एवं खलासी मो. अरमान आलम को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। इस संबंध में ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि स्कार्पियो से गाय लेकर बंगाल ले जाया जा रहा है।

उसी सूचना पर टोल प्लाजा समीप जांच अभियान चलाया गया। उसी दौरान स्कार्पियो में 4 गाय लदा हुआ मिला। जिसमें से एक बैल जिसकी मौत हो चुकी थी तथा 3 दुधारू गाय है।

 

पशु चिकित्सक को सूचना दे दी गई है। जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए चालक एवं खलासी बिहार गया के है। स्कार्पियो रांची का बताया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *