
संवाद सूत्र मेसकौर (नवादा):-बृहस्पतिवार को नवादा एडीएम पीजीआरओ कारी प्रसाद महतो की अध्यक्षता में
प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी दुनिया लाल यादव ,अंचलाधिकारी बीरबल वरुण कुमार, बीपीआरओ काजल कुमारी सहित कई प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ प्रखंड में पानी की समस्या एवं आगामी सुखाड़ को लेकर समीक्षात्मक बैठक किया गया। बैठक के मुख्य उद्देश समय से वर्षा नहीं होने के कारण प्रखंड क्षेत्र में किन-किन चीजों पर प्रभाव पड़ रहा है। इन सभी समस्याओं से किस तरह निदान पाया जा सके। अगर समय से वर्षा नहीं हो और आने वाले समय में प्रखंड क्षेत्र में सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो तो सुखाड़ से कैसे निपटारा पाया जा सके।
ताकि सुखाड़ पीड़ित लोगों की इसकी सहायता ससमय मिल सके। इन सभी बिंदुओं पर प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी दुनिया लाल यादव ने बताया कि पीने के पानी को लेकर प्रखंड क्षेत्र में सबसे अधिक समस्या है। प्रखंड के सभी पंचायतों में अधिकतर चापाकल के जल स्तर नीचे चला जाने के कारण पानी पीने की समस्या उत्पन्न हो रही है। जिनमें प्रखंड के बिसिआईत एवं मेसकौर पंचायत सबसे अधिक प्रभावित है। उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारी ने पीएचडी विभाग को प्रखंड क्षेत्र में खराब पड़े चापाकल को जल्द से जल्द मरम्मत करने का निर्देश दिया। अगर पानी की समस्या में सुधार नहीं होता है तो मेसकौर और बिसिआईत पंचायत में वैकल्पिक तौर पर टैंक के माध्यम से पानी की व्यवस्था करवाया जाएगा।

बैठक में उपस्थित नरहट बीडीओ बैजू कुमार मिश्रा, नरहट बीपीआरओ शिल्पी नेहरू, नरहट सीओ रजनी कुमारी, राजस्व अधिकारी संतोष कुमार,प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सैंडिल , प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार, एलईओ ओमप्रकाश कुमार, जेएसएस सुधीर कुमार सहित कई प्रखंड स्तरीय कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
