• Thu. Sep 25th, 2025

मेडिकल की पढ़ाई करने चीन गई साक्षी सिंह के पार्थिव शरीर को मप्र लाने का पूरा खर्चा उठाएगी सरकार

ByAdmin Office

May 10, 2023

 

रीवा। रीवा के कुठिला त्योंथर की रहने वाली साक्षी सिंह का चीन में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर मध्य प्रदेश लाने के लिए शिवराज सरकार ने पहल की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश से भांजी साक्षी सिंह चीन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। उनका वहां निधन हो गया। साक्षी के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए जिस भी कार्रवाई की आवश्यकता है, प्रदेश सरकार उसे तत्काल रूप से पूरा कर रही है।

गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सरकार ने यह निर्णय लिया है कि साक्षी का पार्थिव शरीर लाने का पूरा खर्चा शासन द्वारा उठाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर सरकार के स्तर पर खर्च उठाने की बात कही थी।

जानकारी के अनुसार, रीवा शहर के अरुण नगर निवासी शैलेंद्र सिंह की बेटी साक्षी सिंह एमबीबीएस की पढ़ाई करने चीन गई थी। छात्रा की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतिका की छोटी बहन भी चीन में एमबीबीएस कर रही है। बेटी की मौत की खबर सुनकर पूरा परिवार सदमे में है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अब उनका परिवार छात्रा का शव भारत लाने परेशान हो रहा है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री चौहान को मिली तो उन्होंने अपने स्तर पर इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में विदेश मंत्रालय में बात की है और अब विदेश मंत्रालय इस मामले में एक्टिव हुआ है।

26 वर्षीय मृतका साक्षी सिंह रीवा के अरुण नगर में रहने वाले शैलेश कुमार सिंह की पुत्री है। इनका पुस्तैनी गांव त्योंथर तहसील का कुठिला गांव है। साक्षी सिंह वर्ष 2018 में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए चीन के सिचुआन स्थित लूजोहू साउथ बेस्ट मेडिकल यूनिवर्सिटी गई थी। वहां पढ़ाई के दौरान कोरोना हो गया था। ऐसे में वह रीवा लौट आई थी, लेकिन कोरोना का असर खत्म होने के बाद दो माह पहले वह फिर पढ़ाई करने चीन चली गई थी। साक्षी सिंह का इस साल फाइनल ईयर था, लेकिन कार्डियक अटैक से उनका निधन हो गया। उनकी छोटी बेटी तनुश्री सिंह भी चीन के दूसरे शहर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। तनुश्री ने अपनी बहन की मौत की खबर परिजनों की दी। इसके बाद परिजन उसके शव के भारत आने का इंतजार कर रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *