
हजारीबाग : राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी अविनाश पांडे जी द्वारा समाजसेवी मुन्ना सिंह को कांग्रेस पार्टी में शामिल करने संबंधी आवेदन पर सहमति प्रदान करने तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी के निर्देशानुसार मुन्ना सिंह को पार्टी में शामिल करने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किए जाने पर जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान नें नेता द्वय का आभार प्रकट करते हुए प्रखर समाजसेवी मुन्ना सिंह को हार्दिक बधाई दी है ।
श्री खान एक विज्ञप्ति जारी कर आशा व्यक्त कि है की मुन्ना सिंह के घर वापसी पर तथा उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस की विचारधारा के साथ सभी सम्प्रदाय को एक ही धागा में पिरोकर जिला कांग्रेस के संगठन को युद्ध स्तर पर मजबूत बनाने में मुन्ना सिंह अपना महत्वपूर्ण योगदान देगें ।

निसार खान
उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
