• Tue. Mar 24th, 2026

मुनीडीह कोलियरी में कार्यरत श्रमिक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 22, 2023

 

रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

पुटकी। मुनीडीह कोलियरी में कार्यरत बुटवा बाउरी(58) की ड्यूटी कर वापस अपने घर जाने के क्रम में कपुरिया में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मृतक अपने पैतृक निवास तेतुलिया में रहते थे वहीं से आवागमन करते थे। ड्यूटी समाप्त कर घर जाने के क्रम में कपूरिया में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन शव को लेकर मुनीडीह क्षेत्रीय कार्यालय गेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर नौकरी की मांग को लेकर डटे हुए हैं। घटना की सूचना पाकर एटक के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा धनबाद जिला अध्यक्ष गौर चन्द बाउरी पहुंचे और प्रबंधन से वार्ता की प्रबंधन नौकरी देने में आनाकानी कर रही है जिससे सहमति नहीं बन पाई। परिवार वालों को मानना है कि जब तक नौकरी नहीं मिलेगी तब तक लाश उठने नहीं दिया जाएगा आंदोलन जारी है। मौके पर तेतुलिया मुखिया प्रतिनिधि सदानंद पासी बालेश्वर बाउरी रामप्रसाद बाउरी रमेश बाउरी अजीत सिंह हराधन बाउरी राजकुमार नापित आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *