
हजारीबाग।

शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने हजारीबाग में जन्मे, सभी लोगो के दिलो में राज करने वाले ऐसे मुनि श्री जो हर लोगों के लिए प्रिय है, मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज से मंगल आशीर्वाद लिया। मंगल आशीर्वाद मधुबन में लिया गया है। श्री जैन ने श्रीफल भेंटकर कर हजारीबाग की पावन धरती पर आने का आग्रह किया। महाराज जी ने इस बात को स्वीकार किया। साथ ही श्री जैन ने अपने द्वारा किए जा रहे हैं सामाजिक कार्यों को उनके समक्ष विस्तार से बताया, सर्दी के मौसम में गरीब असहाय लोगों के बीच निरंतर रूप से कंबल का वितरण किया जा रहा है। जैसे अनेकों सामाजिक कार्य उनके समक्ष विस्तार रूप से बताया। अंत में श्री जैन ने अपने अभिभावक स्वरूप ब्रज किशोर जायसवाल का उन्हें प्रणाम दिया।और उनके स्वास्थ्य लाभ की महाराज जी से मंगल कामना की। महाराज जी ने ब्रज किशोर जायसवाल को मंगल आशीर्वाद दिया। वही महाराज जी ने विस्तार रूप से श्री जैन से वार्तालाप करते हुए हजारीबाग के कई लोगों के विषय में विस्तार रूप से जानकारी लिया।

मौके पर चंद्र प्रकाश जैन ने कहा की महाराज जी से मिलकर मन प्रसन्न एवं काफी प्रभावित हुआ। हजारीबाग की पावन ने धरती पर आने का आग्रह किया हूं। महाराज जी ने इसे स्वीकार किया है। साथ ही श्री जैन ने कहा कि अपने परिवार तथा हजारीबागवासियों की मंगल आशीर्वाद का कामना किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
