
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
निरसा :

मुगमा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुगमा मोड़ स्थित डाकबंगला परिसर में भाजपा ग्रामीण मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य रूप से भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता उपस्थित रही। सम्मेलन में निरसा , कलियासोल व एगारकुंड प्रखंड के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने मोदी सरकार जनहित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी व प्रधानमंत्री के 9 साल के शासन काल के उपलब्धियों को गिनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि निरसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों के सातों मोर्चा के कार्यकर्ताओं को एक साथ लाना एक सराहनीय पहल था जिसे सम्मेलन के माध्यम से जूटान किया गया।
साथ ही संगठन को आगे बढ़ाने एवं मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं का सुझाव और विचार लिया गया । कहा कि भाजपा सभी वर्गो को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और आगे भी जो थोड़ी बहुत कमी होगी उसे आगे पूरा करने का कार्य किया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से प्रशांत बनर्जी , भूपेंद्र सिंह, शशिकांत दूबे, गुड्डू सिंह, अखिलेश तिवारी, डब्लू बाउरी, रंजीत मोदी, सोमेन सिंह, पप्पू चंद्रा, भोला साहनी , उतम दास ,विनोद दास सहित सैकड़ों पुरूष व महिला भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
