• Fri. Apr 3rd, 2026

मुख्यमंत्री नीतीश और तेजस्वी एक ही फ्लाइट से हुए दिल्ली रवाना, मुख्यमंत्री को देखते ही खड़े हुए तेजस्वी, चर्चाओं का बाजार फिर गरम

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 5, 2024
crescent ad

 

 

पटना : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब सियासी हलचल तेज हो गयी है। नई दिल्ली में आज NDA के साथ-साथ I.N.D.I.A की अहम बैठक होने वाली है, जिसे लेकर अब नेता दिल्ली के लिए रवाना होने लगे हैं। इसी कड़ी में आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली के लिए रवाना हो गये है लेकिन बड़ी बात ये है कि एक ही फ्लाइट में नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव भी हैं लिहाजा सियासी गलियारे में अब तरह-तरह की बातें होने लगी हैं।

 

*एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना*

 

गौरतलब है कि नीतीश कुमार NDA की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं, वहीं तेजस्वी यादव I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। आज शाम नई दिल्ली में I.N.D.I.A गठबंधन की मीटिंग होने जा रही है। फ्लाइट के अंदर नीतीश और तेजस्वी की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। इसमें नीतीश को देखते ही तेजस्वी खड़े होते दिख रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हैं।

 

इसके बाद तेजस्वी कहते हैं 6 बजे बैठक है। फिर दोनों अपनी-अपनी कुर्सी पर बैठक जाते हैं। नीतीश फ्लाइट में आगे वाली सीट पर बैठे हैं और तेजस्वी पीछे वाली सीट पर बैठे हुए हैं।

 

*सीएम हाउस में हुई अहम मीटिंग*

 

आपको बता दें कि दिल्ली रवानगी से पहले नीतीश कुमार ने आज सीएम हाउस में पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक की। इस मीटिंग में ललन सिंह के साथ-साथ अशोक चौधरी, सांसद कौशलेंद्र कुमार मौजूद थे। इसके साथ ही LJP(R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान समेत कई और नेता भी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *